
पीलीभीत। विवादित जमीन के मामले में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा होने के बाद जिला मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव राजपुर तहसील ता0 महाराजपुर में 181 एकड़ सीलिंग की जमीन के विवाद में थाना माधोटांडा पुलिस ने महेंद्र यादव पुत्र शिव कुमार यादव निवासी राजपुर ता0 महाराजपुर की तहरीर पर कार्रवाई में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह के अलावा कई अन्य लोगों को नामांकित किया है। बताया जा रहा है कि 181 एकड़ जमीन का विवाद न्यायालय आयुक्त बरेली मंडल बरेली में विचाराधीन है। इधर उक्त जमीन को लेकर पट्टा कराने के नाम पर अवैध वसूली की गई। मुकदमे में कहा गया है कि ग्रामीण से 25 हजार रूपए लेकर वापस नहीं किए गए थे। विरोध में गाली गलौज की गई और जेल भेजने की धमकी मिलने के बाद ग्रामीण महेंद्र यादव ने पुलिस को ताहिर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी ने मुकदमे की पुष्टि करते हुए कार्यवाही की जानकारी दी है। इधर दूसरी और भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह की पुलिस पर भू माफियाओ से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं।