A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

*उत्तर प्रदेश के कानपुर की फोम फैक्ट्री में आग, 6श्रमिकों की दर्दनाक मौत, हंगामा जारी, *

IMG 20240922 WA0176 1

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें से तीन लोग जिंदा जल गए. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, और डॉक्टरों के अनुसार उनकी पहचान DNA जांच के बाद ही संभव होगी. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. जानकारी के अनुसार यह फोम फैक्ट्री बिना अग्निशमन प्रमाणपत्र के संचालित हो रही थी, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि बिना पंजीकरण के फैक्ट्री संचालन की अनुमति कैसे मिली. यहां सुबह करीब सात बजे काम के दौरान आग लगी, जो फोम के बंडल के कारण तेजी से फैल गई, जिससे कई श्रमिक इसकी चपेट में आ गए. जब झुलसे हुए श्रमिक भागने लगे, तो कुछ टिनशेड और दीवार गिरने से दब गए. घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने गुस्से में जमकर हंगामा किया.

 

 

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!