
कमलेश्वर मे छत्रपति शिवाजी महाराज की 25फुट घोड़े पर सवार मुर्ति का अनावरण 29 सितंबर को महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री उद्भव ठाकरे जी के द्वारा किया जायेगा। इस आशय की जानकारी शिवसेना(उद्धव गुट) जिला प्रमुख उत्तम कापसे एवं देवेन्द्र गोडबोले ने एक पत्र परिषद मे दी। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ज्ञानवर्धन ग्रंथालय एवं समाज कल्याण शिक्षण संस्था की ओर से यह प्रतिमा स्थापित की गई है। समारोह मे सांसद संजय राउत, पूर्व विदर्भ के नेता भास्कर जाधव, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहेगे।