
अंबेडकरनगर बेवाना थाना क्षेत्र में सोमवार रात मूर्ति विसर्जन जुलूस में हंगामा खड़ा हो गया। डीजे के बीच मुकाबले को लेकर विवाद हो गया। मारपीट होते देख पुलिस कर्मियों ने एक युवक को पकड़ कर थाने भेज दिया।
इससे नाराज लोगों ने अकबरपुर दोस्तपुर सुल्तानपुर मार्ग जाम कर दिया।
हुआ यह कि बेवाना में सोमवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकला था। पुलिस कर्मी भी साथ थे। जुलूस में शामिल लोग नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच अलग अलग समितियों में डीजे के बीच मुकाबला होने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पहले कहा सुनी फिर मारपीट हो गई। ऐसा ही एक मामला शनिवार रात अलीगंज में भी भी आया था लेकिन समय रहते संभल गया था।
यहां बेवाना में इस बीच सोमवार रात विवाद के बीच पुलिस कर्मियों ने एक युवक को पकड़ लिया इससे आक्रोशित लोगों ने बेवाना थाने के निकट मार्ग जाम कर दिया। जानकारी होते ही सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके बाद युवक को फिलहाल छोड़ दिया गया। इस पर मार्ग जाम खत्म कर दिया गया।