?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़कों को मवेशी मुक्त कैसे बनाए,छात्रों के आइडिया के लिए प्रशासन ने लांच किया मवेशी मुक्त सड़क चैलेंज हैकथॉन

img 20241018 wa00166476053764101744618 1024x572 1बिलासपुर, /सड़कों को मवेशियों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है,इसी दिशा में एक और अभिनव पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूली और कालेज के छात्र-छात्राओं से मवेशी मुक्त सड़क बनाने के लिए आइडिया मंगाया गया है।

इसके लिए बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड मवेशी मुक्त सड़क चौलेंज प्रतियोगिता आयोजित किया गया हैं। जिसके जरिए छात्र-छात्राओं से आधुनिक और हाईटेक तरीके से निष्पादित होने वाले प्लान मंगाए गए है,जिसमें सड़कों में मवेशियों की पहचान और प्रबंधन, मवेशियों को सड़कों से दूर रखने के लिए आश्रय स्थल या बाड़े,मवेशियों की ट्रैकिंग और स्थानीय समुदाय को मवेशियों को गोद लेने,उन्हें बचाने और देखभाल करने जैसे कार्यक्रम में शामिल करने जैसे बिंदु शामिल हैimg 20241018 wa00191004956078879738620 1024x599 1इस प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ सुझाव या योजना तैयार करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा,वहीं श्रेष्ठ पांच सुझावों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस चौलेंज काम्पिटशन को कलेक्टर श्री अवनीश शरण,एसपी श्री रजनेश सिंह और निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं के बीच लांच किया, जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने इस प्रतियोगिता के उद्देश्य और सार्थकता के विषय में विस्तार से समझाया और सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने के अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया

पिछले कई महीनों से सड़कों को मवेशियों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है,जिसके तहत प्रशासन के सभी अमलों को फील्ड पर उतार दिया गया है। दिन और रात को विशेष अभियान चलाए जा रहे है। इस कड़ी में छात्र-छात्राओं के इनोवेटिव सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्री अवनीश शरण और निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर मवेशी मुक्त सड़क चौलेंज हैकथॉन लांच किया गया है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा इस प्रतियोगिता को आयोजित किया जा रहा है। छात्रों से मिले सुझाव और माडल का परीक्षण करके विजेता और टाप फाइव को सम्मानित किया जाएगा।
img 20241018 wa00187329590335603627477 1266x1536 1इस चौलेंज के जरिए प्राप्त सुझाव और माडल को मवेशियों को सुरक्षित रखने और सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने के अभियान में शामिल किया जाएगा। वर्तमान में इनोवेटिव सोच और नवाचार में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को लगातार प्लेटफार्म मिल रहा है,जिसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। छात्राओं के इनोवेशन और प्रयास को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन छात्रों को मवेशी मुक्त सड़क अभियान में जोड़ने जा रहा है।img 20241018 wa00178592810874494995170 1024x684 1https://hackathon.icccbilaspur.in/ लिंक पर कर सकते है रजिस्ट्रेशन, 24 अक्टूबर है अंतिम तिथि-
https://hackathon.icccbilaspur.in/ लिंक पर क्लिक करके इस चौलेंज प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है, इसमें रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2024 तक है।

Back to top button
error: Content is protected !!