
सहारनपुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन
सहारनपुर, 21/10/2024 – आज पुलिस लाईन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें D.I.G सहारनपुर रेंज अजय साहनी, SSP रोहित सिंह सजवाण, SP CITY अभिमन्यु मांगलिक, SP देहात सागर जैन और CO गंगोह रूचि गुप्ता ने देश के लिए कुर्बानी देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर, महिला थाना Sub Inspector शिवानी चौधरी समेत समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत को याद करते हुए उनके प्रति अपने सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
स्मृति दिवस का आयोजन हर साल पुलिस बल की सेवाओं और बलिदान को मान्यता देने के लिए किया जाता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिले। इस अवसर पर भावुक क्षणों के बीच एकता और समर्पण का संदेश भी दिया गया।
रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083