A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

प्रखण्ड प्रमुख बिनोद सिंह ने अपने सहयोगियो के साथ किया नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

स्टेडियम का सौंदर्यीकरण किये जाने पर हुआ बिचार विमर्श

गडहनी। प्रखंड प्रमुख विनोद सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तस्लीम आरिफ उर्फ गुड्डू के द्वारा सोमवार को नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गड़हनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बहुत सारी खामियां देखी पाई गई।प्रमुख ने कहा कि वरीय अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।अस्पताल प्रबंधन मे भारी कमियां है जो वरीय अधिकारियों को दिखाई नही देती है।वहीं मो.इमरान अहमद उर्फ सोनू ने कहा कि 500 टीएमटी जो एफसीआई द्वारा गोदाम बनाया गया था वह गोदाम अब बेकार पड़ा हैं।इस गोदाम को सभागार के रूप में विस्तृत किया जाना चाहिए एवं खादी ग्रामोद्योग गड़हनी को प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विस्तार किये जाने एवं स्टेडियम का सौंदर्यीकरण किये जाने पर बिचार विमर्श किया गया।वहीं उन्होंने डेयरी सेंटर को पुनः चालू किए जाने के लिए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से पत्र के माध्यम से आग्रह करने की बात कही।इस मौके पर पूर्व प्रमुख ललन सिंह, भिखारी राम, बच्चन साह, सावंगी यादव, मनोज अंसारी, राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, दीपक सिंह, चंदन महतो, विजय सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!