A2Z सभी खबर सभी जिले की

शादी का झांसा दे करता रहा 4 साल तक दुषकर्म

शादी का झांसा दे करता रहा 4 साल तक दुषकर्म

देवरिया/भटनी। शॉपिंग मॉल में काम करने वाली एक युवती से चार साल तक दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। युवक, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी पर दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।पीड़िता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

वह देवरिया शहर के एक शापिंग मॉल में नौकरी करती है।

वही आरोपी बिहार प्रांत के विजयीपुर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

पीड़िता ने आरोपी पर शराब तस्करी का धंधा करने का भी आरोप मढ़ा है।

भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती देवरिया स्थित एक शापिंग मॉल में नौकरी करती है।

2018, मई माह में बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई।

घंटों मोबाइल फोन पर बात करने लगे।

इस दौरान आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती से दुष्कर्म किया।

जब युवती शादी की बात कहती आरोपी टाल जाता।

पीड़िता को जुलाई 2024 में उसे उसकी मंशा का एहसास होने लगा।

पीड़िता ने जब युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह यूपी से बिहार शराब की तस्करी के धंधे में लिप्त है।

इसके बाद युवती ने आरोपी से मिलना छोड़ दिया।

युवती के व्यवहार में बदलाव देखकर युवक ने उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी।

इतना ही नहीं युवती व उसके परिजनों को जान से मरने की धमकी भी दी।

घटना से भयभीत पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में किया तो पुलिस ने आरोपी सचिन पाण्डेय उर्फ हैप्पी पर दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!