
चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करूँगा – हरेन्द्र
आरा। जदयू के कदावर संघर्षिल एवं कर्मठ नेता हरेंद्र सिंह तोमर को जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एल बी सिंह ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। हरेंद्र सिंह तोमर इसके पहले संगठन में कई पदों को सुशोभित कर चुके है।श्री तोमर ने प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत होने के बाद खुशी जाहिर करते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, वरीय नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एल बी सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है। इन्होंने कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद के साथ मुझ पर भरोसा किया है उसे पूरा करूँगा। चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करूँगा ताकि शाहाबाद में ज्यादा से ज्यादा चिकित्सा से जुड़े लोग पार्टी से जुड़ सके।इनके मनोनयन पर खुशी जाहिर करने वालो में संजय सिंह, शम्भू सोनी, राजीव रंजन श्रीवास्तव, अभय विश्वास भट्ट, पुष्पा कुशवाहा, इमरान अहमद उर्फ सोनु, शिव जी सिंह , सत्येंद्र सिंह, विवेक तिवारी, अमित यादव, सुशील पांडेय समेत कई थे।