A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सड़क हादसे में अधिवक्ता समेत चार लोग घायल

बांदा। हमीरपुर जिले के लोदीपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश साहू अधिवक्ता है। शुक्रवार की दोपहर बाइक लेकर बंादा आ रहा था। तभी अछरौड़ गांव के पास सामने से आ रहे बालू भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी 30 वर्षीय श्याम बाबू पुत्र भूरेलाल लाल गुरुवार की शाम खेतों की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाइक चालक 25वषीय मुन्ना निवासी उमरेहड़ा भी गिरकर घायल हो गया। शहर के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय शीतल पुत्र बाबूलाल गुरुवार की रात ई-रिक्शा से घर जा रहा था। तभी रास्ते में ई रिक्शा आनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह घायल हो गया। वही नरैनी कोतवाली क्षेत्र बडेहा गांव निवासी 36 वर्षीय रामाधार पुत्र रामस्वरूप गुरुवार की रात चार पहिया कर लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में कार आनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Back to top button
error: Content is protected !!