A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

उपराजधानी-नागपुर सेंट्रल जेल मे ई प्रिजन-आईसीजेएस प्रणाली शूरू

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर सहित विदर्भ के ग्यारह जेलों मे ई प्रिजन- आईसीजेएस प्रणाली की शूरूआत की गई है। नागपुर सेंट्रल जेल मे इसके लिए पचास कंप्युटरों से लैस आधुनिक लैब की शुरूआत की गई। जेल का कर्मचारी बाकी सभी कर्मचारियों को कंप्यूटर चलाने का प्रशिक्षण देगा। इस सुविधा के प्रारंभ हो जाने के बाद विदर्भ की अन्य जेल भी पेपर लैस हो जायेगीं। जेल अधिकारी कर्मचारी को कोई भी जानकारी अब एक क्लिक पर प्राप्त होगी। इससे अब हर जेल मे अधिकारी और कर्मचारी को जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी ।कारागृह व सुधार सेवा महाराष्ट्र राज्य पुणे के अपर पुलिस महासंचालक व कारागृह महानिरिक्षक प्रशांत बुरडे व कारागृह उप महानिरीक्षक पूर्व विभाग नागपुर स्वाति साठे के मार्गदर्शन मे सोमवार 11 नवंबर 2024 को सेंट्रल जेल मे ई प्रिजन- आईजेएस सिस्टम के प्रादेशिक कंप्यूटर लैब व कारागृह उपमहानिरीक्षक, पूर्व विभाग के कार्यालय मे उद्घाटन किया गया। ई प्रिजन सिस्टम का व आईजेएस का उपयोग करने पर जेल बंद कैदियों से संबंधित कामकाज पेपर लैस हो सकेगा। इससे जेल मे अधिकारी कर्मचारी को किसी भी अपराधी या कैदी के बारे मे जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!