
सहारनपुर: महिला का वेश बनाकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह महिलाओं का वेश धरकर रात के समय हाईवे पर खड़ा होता था और राहगीरों को जंगल में ले जाकर लूटपाट करता था। गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
हत्या में भी शामिल
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह केवल लूटपाट ही नहीं, बल्कि गंभीर अपराधों में भी शामिल था। करीब 9 महीने पहले इन्होंने एक ट्रक ड्राइवर की हत्या भी की थी।
गिरफ्तारी ऐसे हुई
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की तलाश थी। एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के चारों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।
ऐसे करते थे वारदात
यह गिरोह महिला का वेश धरकर हाइवे पर सजधजकर खड़ा रहता था। राहगीरों को यह जंगल में चलने का इशारा करता और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उन्हें लूट लिया करता था।
पुलिस की अपील
पुलिस ने जनता से अपील की है कि अनजान लोगों से दूरी बनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
रिपोर्ट: एलिक सिंह,
एडिटर: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सं
पर्क: 8217554083