A2Z सभी खबर सभी जिले की

वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पटना और अन्य स्थानों से भ्रमण करने आए NIFT के छात्र छात्राओं द्वारा बोधगया में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया का छात्र-छात्राओं के प्रति प्रेम और समर्पण सर्वविदित है। वे निरंतर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन और हरसंभव मदद प्रदान करते रहते हैं। इसी क्रम में, आज दिनांक 19.11.2024 को पटना और अन्य स्थानों से भ्रमण करने आए NIFT के छात्र-छात्राओं द्वारा बोधगया में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
महोदय ने सेमिनार में सक्रिय रूप से भाग लिया और वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित किया। साथ ही छात्रों द्वारा पूछे गए करियर से संबंधित सभी सवालों का उत्कृष्ट रूप से उत्तर देते हुए, उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!