सिद्धार्थनगर में कांग्रेसियों ने चौपाल का किया आयोजन
प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- बुवाई के समय खाद-बीज के लिए तरस रहे किसान, शासन-प्रशासन मूक दर्शक बना
सिद्धार्थनगर में कांग्रेस ने आज ग्राम वासा दरगाह में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जहां कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी केशव चंद्र यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने कहा- गेहूं की बुवाई का समय है, लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों से डाई खाद और बीज
गायब हैं। किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को नजर अंदाज कर सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा- जिले के अधिकतर सरकारी क्रय केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। धान की खरीद कागजों में हो रही है और किसान औने-पौने दाम पर
फसल बेचने को मजबूर हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
Bu
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने खाद और बीज की कमी, धान की खरीद में अनियमितता जैसे मुद्दे उठाए। कांग्रेस ने इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और समाधान के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव अनिल भारती एवं नादिर सलाम, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश चौबे, रियाज़ मनिहार, अखलाक अहमद, पूर्व प्रधान काजी अमजद मूख्तार, काजी फसीह, काजी मोहम्मद मदनी, अख्तर, हसीब अहमद, अकबर अली, वलीऊल्लाह हाशमी, काजी जहांगीर आलम, युनुस चौधरी, अर्जुन कन्नौजिया, अदनान अहमद, काजी अली, निराले भाई, बेचन प्रसाद, राहुल श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







