A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023COVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024MP Election 2023अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकटनीकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमध्यप्रदेशमनोरंजनराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023लाइफस्टाइलवर्ल्डकप 2023

नैगवां क्षेत्र के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने कराई मुनादी

वन्य प्राणियों की आहट से अन्नदाताओं की बढ़ी बैचेनी, दहशत में रहवासी

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

रीठी वन परिक्षेत्र के नैगवां के जंगल में बीते एक सप्ताह से वन्य प्राणी की आहट बनी हुई है। नैगवां के जंगल में एक सप्ताह में दूसरी बार तेंदुआ दिखा है। शुक्रवार को जब शासकीय हाई स्कूल नैगवां के प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी विद्यालय जा रहे थे तभी एक तेंदुआ झाड़ियों के चहल-कदमी करते दिखाई दिया। विपिन तिवारी ने इसी तस्वीर अपने मोबाइल में भी कैद की है। ग्रामीणों ने वीडियो दिखाते हुए इसकी जानकारी वन विभाग को दी है। जानकारी लगने पर वन विभाग ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही मुनादी भी कराई है। जिससे वन्य प्राणी और लोग भी सुरक्षित रहें।

जंगलों के आसपास न जाएं ग्रामीण

नैगवां सहित इससे सटे क्षेत्रों में वन विभाग ने मुनादी कराई है कि यहां पर तेंदुआ दिखाई देने की खबर आई है। इसलिए जंगलों के आसपास कोई भी ग्रामीण न जाए। इसके साथ-साथ रात में इस रास्ते से अकेले न निकलने की भी समझाइश दी गई है। वर्तमान समय में जंगल से सटे क्षेत्रों में किसान खरीफ फसल की कटाई करवा रहे हैं। उन्हें भी सचेत किया गया है कि दिन में ही कटाई करवाएं और आसपास नजर भी बनाए रखें।

किसानों को पड़ रहा असर

वन्य प्राणियों की आहट से सबसे अधिक विपरीत प्रभाव खेती-किसानी में बताया जा रहा है। वर्तमान समय में खरीफ की कटाई के साथ-साथ किसान रवि फसल की बोबाई करने में भी लगे हैं। इस स्थिति में किसानों की कोशिश है कि पहले खरीफ की कटाई और फिर रवि की बोबाई कर ली जाए।

इनका कहना है-

नैगवां के जंगल में तेंदुआ के विचरण करने की जानकारी मिली है। इस जंगल में अक्सर वन्य प्राणी दिखाई देते हैं। आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है साथ ही सुरक्षा के लिए टीम भी तैनात कर दी गई है। महेश पटेल, रेंजर वन परिक्षेत्र रीठी

Back to top button
error: Content is protected !!