A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

बागला हायस्कूल की कु. मानसी ने जीता राज्यस्तरीय स्पर्धा मे स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए महाराष्ट्र टिम में नियुक्त

 

चंद्रपुर :-
महा. जीत कुने दो असोसिएशन व महा. जीत कुने दो असोसिएशन रायगढ़ के संयुक्त विद्यमान से दिनांक ३० नवंबर से १ दिसंबर २०२४ कालावधी में नेलर, रायगढ़ में राज्यस्तरीय जीत कुने दो स्पर्धा का असोसिएशन का आयोजन किया गया है, जिसने संपूर्ण महाराष्ट्र के जिल्हो ने हिस्सा लेंगे.उसी प्रकार चंद्रपुर जिल्हे की ओर से स्थानिक मुरलीधर बागला हायस्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय, बाबूपेठ, चंद्रपुर की छात्रा कु. मानसी गजेंद्रसिंग दरबार ने १७ वर्ष के अन्दर ३९ किग्रा में चंद्रपुर जिल्हे का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पर्धा में हिस्सा लिया तथा अंतिम सामने में पुणे जिल्हे के रोमांचभरे मुकाबले में कु. मानसी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, तथा अपने जिल्हे और विभाग का नाम रोशन किया. मेघालय में होने वाली राष्ट्रीय जीत कुने दो प्रतियोगिता के लिए महाराष्ट्र राज्य की टिम में अपना स्थान पक्का किया. इस सुवर्ण जीत के अवसर पर बागला चेरीटेबल ट्रस्ट के संस्थाध्यक्ष मा. श्री. रमेशचंद्रजी बागला व मुरलीधर बागला हायस्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य श्री. उमेश पंधरे सर ने कु.मानसी दरबार का सत्कार किए। तथा शारीरिक शिक्षक श्री. मुकेश पाण्डेय, सौ. प्रांजलि गर्गेलवर व पाठशाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओ ने कु.मानसी को हार्दिक बधाई दी तथा आगे होने वाले राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए शुभमनाए दी. मानसी दरबार ने अपने जीत का श्रेय अपने माता- पिता व कोच मुकेश पाण्डेय को दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!