*सांसद रमेश अवस्थी के अथक प्रयासों से कानपुर की जनता को मिली बड़ी सौगात, 988.30 करोड़ की लागत से रामदेवी से गोल चौराहा तक 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मिली मंजूरी*
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ कानपुर नगर।
कानपुर सांसद रमेश अवस्थी के अथक प्रयासों से कानपुर शहर को बड़ी सौगात मिलने का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है । और अब कानपुर में यातायात की सबसे बड़ी कही जाने वाली समस्या से अब कानपुर की जनता को जल्द निजात मिलने वाली है।
सांसद रमेश अवस्थी के द्वारा इस 4 लेन एलिवेटेड ट्रैक को बनवाने के लिए नितिन गडकरी के ऑफिस में पत्र के साथ मिलकर भी चर्चा की गई थी, जिसके बाद आज कानपुर सांसद के साथ इस मुलाकात का सार्थक नतीजा सामने आया जहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-91 (NH-91) पर रामदेवी से गोल चौराहा तक 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 988.30 करोड़ रुपये है और इसकी लंबाई 10.160 किलोमीटर होगी।
इस एलिवेटेड रोड पर कुल 16 रेलवे क्रॉसिंग हैं, जहां वर्तमान में भारी ट्रैफिक जाम लगता है। यह प्रोजेक्ट ट्रैफिक को एलिवेटेड रोड से गुजारकर शहर के प्रमुख जंक्शनों पर जाम को काफी हद तक कम करेगा। इससे पुराने NH-91 पर भारी जाम की समस्या दूर होगी, आने-जाने वालों का सफर समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी और कानपुर शहर के इलाकों में सड़क सुरक्षा में भी सुधार आएगा।
बताते चले कानपुर सांसद रमेश अवस्थी के अथक प्रयासों और निरंतर फॉलो-अप से यह बड़ी सौगात शहरवासियों को मिली है। सांसद रमेश अवस्थी ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना कानपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक एवं सुगम बनाएगी। यह कानपुर के विकास की दिशा में यह एक एतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। समय की बचत होगी। आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्री गडकरी से फ़ोन पर वार्ता कर के कानपुर वासियों की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया। इसके साथ ही सांसद द्वारा जल्द इस कॉरिडोर का शिलान्यास करने के लिए कानपुर आने का आग्रह किया गया जिस पर मंत्री नितिन गडकरी ने जल्द कानपुर आने की स्वीकृति दी।