A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कोतवाली पुलिस ने बुलेट मोटर साइकिल से तीव्र आवाज वाले साइलेंसर निकलवाए By Admin –

थाना कोतवाली द्वारा आज बुलेट मोटर साइकिल पर तीव्र आवाज वाला साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर कई गई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार शहर में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए ऐसे सभी कार्य जिससे आम जनमानस को क्षोभ उत्पन्न हो रहा है कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था आदेश के पालन मै दुपहिया वाहन बुलेट मैं लगे मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाने वाले आठ वाहन चालकों जिनकी गाड़ी में अत्यधिक तीव्र गति से आवाज आ रही थी एवम साइलेंसर से फटाखा फूट रहे थे ऐसे 08बुलेट चालकों की गाड़ी जप्त की गई जिन्होंने अपनी गाड़ी में मॉडिफाई साइलेंसर लगाए हुए थे उक्त बुलेट मोटरसाइकिल के मॉडिफाई साइलेंसर को निकाल कर नए सामान्य साइलेंसर लगवाए गए उक्त बुलेट चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई अन्य कार्यवाही में ऐसे कार चालक जिनकी कार में काली फिल्म लगी हुई थी उनकी काली फिल्म निकलई गई एवम कार्यवाही की गई, एवं अन्य प्रकरण में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालक के विरुद्ध धारा 185 MV act में कार्यवाही की गई यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!