A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के सुअवसर पर महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के सुअवसर पर महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

IMG 20241220 WA0070 IMG 20241220 WA0068 IMG 20241220 WA0069 IMG 20241220 WA0067 IMG 20241220 WA0066 IMG 20241220 WA0065 IMG 20241220 WA0063 IMG 20241220 WA0064भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के सुअवसर पर महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

बदायूं बिल्सी: जिला बदायूं के बिल्सी नगर में संचालित महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 20.12.2024 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के सुअवसर पर दिनांक 18.12.2024 से 25.12.2024 तक महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं के बीच भारत रत्न` श्री अटल बिहारी वाजपेई जी सुशासन` विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा युवा छात्र-छात्राओं के जीवन एवं उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एक काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.पंकज कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत प्रतिभाओं का देश है जिसमें युवा वर्ग एक ऐसा वर्ग है जो भारत को अधिकाधिक विकसित बनाने में सहयोग प्रदान करेगा। प्राचार्य ने युवाओं को जागरूक करने के लिए `भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी ` की जीवन परिचय पर जानकारी प्रदान करते हुए संबोधित किया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन एवं उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एक काव्यपाठ प्रतियोगिता में बबीता यादव ने प्रथम, शालिनी ने द्वितीय, तथा रजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इसी क्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बबीता यादव ने प्रथम ,शालिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही कार्यक्रम का संचालन श्री सहाबुद्दीन अली खां द्वारा किया गया, और धन्यवाद ज्ञापन भी दिया गया, कार्यक्रम में मौजूद रहे श्री विशाल मेहर, अब्दुल रईस खां ,श्री सुभाष बाबू, श्री प्रदीप कुमार, तथा श्री सूरजपाल जी का भी विशेष योगदान रहा।

बदायूं रिपोर्ट विवेक चौहान

Back to top button
error: Content is protected !!