A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

BREAKING NEWS: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विवादित बयान, जेएनयू को बंद करने की मांग! फ्री का खाते हैं, फिर भी विरोध करते हैं!

मुख्यमंत्री ने कहा, "फ्री का खाते हैं, 10 रुपये की फीस में पढ़ते हैं, फिर भी फीस बढ़ने का विरोध करते हो, ये देशद्रोही हैं! जेएनयू को तुरंत बंद कर देना चाहिए।"

BREAKING NEWS: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विवादित बयान, जेएनयू को बंद करने की मांग!
फ्री का खाते हैं, फिर भी विरोध करते हैं!

नई दिल्ली: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को लेकर कड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “फ्री का खाते हैं, 10 रुपये की फीस में पढ़ते हैं, फिर भी फीस बढ़ने का विरोध करते हो, ये देशद्रोही हैं! जेएनयू को तुरंत बंद कर देना चाहिए।”

यह बयान उस समय आया जब जेएनयू में छात्र फीस वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। मुख्यमंत्री के इस बयान ने सोशल मीडिया पर विवाद को जन्म दे दिया है। कई लोगों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला और छात्रों के अधिकारों के खिलाफ करार दिया है, जबकि कुछ समर्थकों ने मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन किया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान के प्रमुख बिंदु:

  • जेएनयू में 10 रुपये की फीस में पढ़ाई करने के बाद भी छात्रों का फीस बढ़ने के विरोध करना गलत है।
  • छात्र विरोध को “देशद्रोही” करार दिया।
  • जेएनयू को बंद करने की मांग।

यह बयान विपक्ष और छात्र संगठनों के बीच विरोध को और बढ़ा सकता है। राजनीतिक और शिक्षा के क्षेत्र में इसे लेकर अब नए विवाद उठ सकते हैं।

क्या यह बयान छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास है?
क्या शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता पर खतरा है?

रिपोर्ट: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📞 एलिक सिंह (संपादक) – 8217554083
📞 जिला प्रभारी (BJAC) भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद

Back to top button
error: Content is protected !!