
रांची:भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत प्रकोष्ठ
(आई.पी.जी.सी.)की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सागरिका सरकार के अनुमोदन पर पिया बर्मन को प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ झारखंड के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।
बताते चलें पिया बर्मन जी मे सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है उनका एक ही सोच है गरीब जरूरतमंद के चेहरे पर हमेशा खुशियां छाई रहे।अपने सामाजिक दायित्व के तहत विगत दिनों एक लड़की की शादी में पलंग,अलमीरा आदि भेंटकर लड़की के परिवार में खुशियां लाई थी।पिया बर्मन जी छात्र क्लब पर्यावरण मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप),भगवा नारी सेना, संगीत सरिता आदि अनेक सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हुई है।उनकी सामाजिक सेवा भावना को देखते हुए आई. पी.जी.सी.महिला प्रकोष्ठ झारखंड की प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर संतोष कुमार,कुमारी प्रीति,नम्रता सोनी,कुमारी पूनम, ललिता,रवि मेहता,राजकिशोर राणा,सुबोध कुमार शर्मा,संदीप कुमार,आदि ने खुशियां मनाते हुए उन्हें बधाई दी साथ ही आई.पी.जी.सी के स्टेट एडिशनल सेक्रेटरी गौरव प्रसाद एवं प्रदेश अध्यक्ष,महिला प्रकोष्ठ सागरिका सरकार के प्रति आभार जताई।
शिव किशोर शर्मा,
मोबाइल:6207862869