
मोतिया में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर…
झारखंड/गोड्डा : महाशिवरात्रि को लेकर सदर प्रखंड के मोतिया गांव स्थित श्री-श्री 108 जडे़श्वर नाथ महादेव मंदिर में तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत मंदिर की सफाई, रंगाई-पोताई, भव्य पंडाल निर्माण व आकर्षक सजावट पर रोशनी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर कार्य प्रगति पर है। मंदिर से एक किमी तक लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर योगेन्द्र झा के पुत्र नितेश झा अहम भूमिका निभा रहे हैं। महाशिवरात्रि महोत्सव 22 फरवरी 25 को अखंड रामनाम संकीर्तन से शुरू होगा। यह कार्यक्रम 24 फरवरी तक जारी रहेगा। बाबा की भव्य व आकर्षक बारात सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कोलकाता से 30 कलाकार शामिल होंगे जो अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करेंगे। वहीं शिव बारात में जान एंड सन्स बैंड पार्टी आकर्षण का केन्द्र होंगे। कार्यक्रम को संगीतमय बनाने के लिए 25 एवं 26 फरवरी की संध्या मंदाकिनी मिश्रा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा भोज, भंडारा, प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखं सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव भी शामिल होंगे। मंदिर परिसर को फूलों व सजावट से आकर्षक रूप दिया जा रहा है। शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर प्रशासन से सहयोग की मांग की गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया अशोक कुमार चौधरी, माधव चंद्र चौधरी, त्रिभुवन झा, अंजनी झा, मनोज झा, गुंजन झा, शंकर यादव, वीरेन्द्र झा, स्नेहमय शांडिल्य, मिथिलेश चौधरी, अनिल यादव, मंटु यादव, अभिमन्यु ठाकुर, शेखर झा, विनोद झा, अनिल मिश्रा, रिंकु यादव आदि अहम योगदान दे रहे हैं।
