?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनराजस्थान

कलेक्टर ने की रात्रिकालीन जनसुनवाई एवं चौपाल

आमजन समस्या की हुई सुनवाई ओर समाधान

शुक्रवार को परबतसर उपखंड क्षेत्र के गाँगवा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में ङीङवाणा-कुचामन जिले के जिला कलेक्टर पुखराज सैन द्वारा रात्रिकालीन जन सुनवाई एवं  चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत गाँगवा के अलावा आस पास के गांवों से आम जन अपनी समस्याओं का परिवाद लेकर पहुचें। कार्यक्रम में परबतसर उपखंड अधिकारी राम कुमार टाङा , तहसीलदार हरेंद्र सिंह ब्लॉक विकास अधिकारी कविता जसोरिय के अलावा अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में परबतसर तहसील के, जलदायक विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग भू – लेख , महिला बाल विकास, कृषि विभाग, के अधिकारी मौजूद रहे। एसङीएम टाङा ने कहा कि प्रदेश भर में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री शिविर में भाग लेकर अपनी फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाये साथ ही कलेक्टर महोदय द्वारा रात्रीकालीन चौपाल में आम जन अपनी किसी भी प्रकार की समस्या है तो वो कलेक्टर साहब से अपनी समस्या बताये जिसे विभागीय नियमानुसार उसकी समस्या पर कार्रवाई करके समस्या का समाधान करने की बात कही। वहीं ङी.एम ने अपनी जनसुनवाई में आम जनता की समस्या जैसे वृद्धावस्था पेंशन, रास्ते, बिज़ली, पानी के कनेक्शन,अतिक्रमण, लघु उद्योग की समस्या को को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारी को तुरंत प्रभाव से समस्या का निपटान करने के आदेश दिए गये। वहीं ब्लॉक विकास अधिकारी श्रीमति कविता जसोरिया ने कहा कि जनसुनवाई में जितने भी जनता द्वारा परिवाद आये उनकी विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करके समस्या का शीघ्रता से समाधान करने की बात कहीं। जनसुनवाई में सबसे अधिक परिवाद राजस्व विभाग भू अभिलेख विभाग से संबंधित 16 परिवाद आये ओर जलदाय विभाग को 3 परिवाद मिले।

रात्रिकालीन चौपाल में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी तादाद  में लोगों ने भाग लिया। जनसुनवाई में अपनी समस्या का समाधान मिलने पर परिवादीयो ने खुशी व्यक्त की।

20250221 192425
जन सुनवाई करते श्री मान कलेक्टर महोदय

20250221 192759 20250221 192833 20250221 193036 20250221 194015 20250221 195449 20250221 200043

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!