
नागपुर-: होली के पर्व को ध्यान मे रखते हुए मध्य रेलवे प्रशासन ने पुणे नागपुर, मुंबई नागपुर के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह सुपरफास्ट ट्रेन होली त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को कम करने करते हुए आरामदायक यात्रा प्रदान करने मे मदद करेगी। इन विशेष सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन मार्च 2025 मे होली त्योहार के समय किया जायेगा। ट्रेन क्रमांक 02139 मुंबई नागपुर- रविवार और मंगलवार को मुंबई से रात 12:20बजे प्रस्थान करेगी। दोपहर 03:10बजे नागपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 09, 11, 16, 18 मार्च 2025;को होगा। ट्रेन क्रमांक-02140- नागपुर मुंबई रविवार और मंगलवार को नागपुर से रात 08:00बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन दोपहर 01:30बजे मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 09,11,16,18 मार्च 2025को होगा। इन ट्रेनों का दादर, ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नाशिकरोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, मनकापुर, शेगांव, अकोला, बड़नेरा, धामणगांव वर्धा मे आगमन प्रस्थान रहेगा। ट्रेन क्रमांक- 01469- साप्ताहिक सुपरफास्ट पुणे नागपुर- संचालन दिन- मंगलवार, पुणे से दोपहर 03:50बजे चलेगी और नागपुर अगले दिन सुबह 06:30बजे पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन 11, 18 मार्च 2025 को होगा। ट्रेन क्रमांक- 01470- नागपुर पुणे- संचालन- बुधवार नागपुर से सुबह 08:00बजे प्रस्थान और रात 11:30 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 12,19 मार्च 2025को होगा। यह ट्रेन उरूली, दौंड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, मनकापुर, शेगांव, अकोला, बड़नेरा, वर्धा धामणगांव मे आगमन प्रस्थान रहेगा। रेलवे यात्रीगण आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर अथवा अपने नजदीकी रेलवे-स्टेशन पर से टिकट बुक कर यात्रा कर सकते है।