A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

98वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन

20250222 113153 नागपुर-: 98वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का भव्य शुरुआत शुक्रवार 21फरवरी 2025 को नई दिल्ली मे किया गया। इसमे सरहद पुणे और अखिल भारतीय मराठी साहित्य मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने मराठी साहित्य सम्मेलन का आधिकारिक उद्धाटन किया। उद्धाटन से पहले कल सुबह ग्रन्थ यात्रा का आयोजन भी किया गया जो पुराने संसद भवन से यात्रा रवाना होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस ग्रन्थ यात्रा मे कई पुस्तक प्रेमियों ने पारंपरिक वेशभूषा मे दिंडी मे भाग लिया। इस यात्रा मे जनसंपर्क महानिदेशालय की भव्य झांकी सभी आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रही थी। विज्ञान भवन मे आयोजित किए गए इस आयोजन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार जी के साथ साथ मराठी साहित्य संघ से जुड़े हुए लोगों के साथ बड़ी संख्या मे आम नागरिक भी उपस्थित रहे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!