A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शिक्षकों को सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान का आदेश, पांचवी किस्त जल्द होगी जारी

शिक्षकों को सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान का आदेश, पांचवी किस्त जल्द होगी जारी

 

भोपाल। संचालनालय लोक शिक्षण ने सभी शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के एरियर की किश्त का भुगतान करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जल्द से जल्द किश्त का भुगतान शीघ्र कर दिया जाए, अन्यथा संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पांच किश्तों में एरियर देने के निर्देश

यह आदेश सभी संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों व सभी आहरण संवितरण अधिकारियों के लिए जारी किया गया है। शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के एरियर की राशि को पांच किश्तों में देने के आदेश हुए थे। शिक्षकों को 2023-24 की किश्त दी जा चुकी है। अब केवल 2024-25 में पांचवी यानि अंतिम किश्त जारी होनी है। इसके लिए लोक शिक्षण ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

यह है आदेश

आदेश में कहा गया है कि सभी पात्र शिक्षकों को शत प्रतिशत एयरियर राशि के भुगतान के पत्रक 23 फरवरी तक मंगवा लें और उनका भुगतान करना सुनिश्चित करें। यदि किसी शिक्षक की और भी किश्तें बाकी हैं, तो उनका भुगतान भी करना सुनिश्चित किया जाए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!