
सिद्धार्थनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़े गए आरोपियों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एएसपी सिद्धार्थ और सीओ सदर अरुण कांत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी की
गिरफ्तार किए गए आरोपी रेहरा के रहने वाले हैं। इनमें नागेंद्र प्रताप नारायण मिश्र, उनकी पत्नी कात्यानी मिश्र और बेटा अरिन उर्फ आर्यन मिश्र शामिल हैं। यह मामला थाना सिद्धार्थनगर में मुकदमा संख्या 38/2025 के तहत धारा 105, 115(2) BNS में दर्ज है।
गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक जालंधर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने काम किया। टीम में आरक्षी दुर्गेश गुप्ता, दीपक शुक्ला और महिला मुख्य आरक्षी प्रीति गुप्ता शामिल थीं। आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।