
पठानकोट पंजाब : रिपोर्ट समीर गुप्ता , जिला रिपोर्टर — दिल्ली विधानसभा के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी ने सतारूढ़ भाजपा के विरुद्ध बड़ा हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने का समय मांगा । उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली की सभी महिलाओं को प्रति माह 2500/- की आर्थिक सहायता देने का वायदा किया था। अब उनको बिना देरी इस वायदे को पूरा करना चाहिए। इसके अलावा आप विधायकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली मुख्यमंत्री के दफ्तर से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटाई गई है। भाजपा द्वारा इसे सिरे से खारिज किया है , बीजेपी ने कहा है कि तस्वीरें हटाई नही गई हैं, केवल उनकी जगह बदली गई है।




