

कालावाली मार्किट कमेटी का धर्मकांटा बना शो पीस
लोकेशन कालावाली
रिपोर्टर इंद्रजीत
कालावाली मार्किट कमेटी द्वारा किसानों व व्यपारियों की सुविधा के लिये मार्किट कमेटी के गेट नंबर 4 के पास वर्ष 2003 में एक फर्शी धर्मकांटा भारत सरकार के एक विभाग टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ़ कॉटन (टी एम सी स्कीम )के सहयोग से लगभग 36 लाख रूपये की लागत से लगाया गया था जिसमें 60 प्रतिशत पैसा विभाग का और 40 प्रतिशत पैसा मार्किट कमेटी का लगा था परन्तु यह धर्मकांटा लगने के बाद ही विवादों में आ गया था क्यूंकि जिस स्थान पर यह धर्मकांटा लगा हुआ है वहां जगह कम होने व सड़क से ऊँचा होने के कारण भारी वाहनों को मुड़ने में परेशानी होती है यह धर्मकांटा लगने के बाद सिर्फ एक बार ही एक साल के लिये 5 अप्रैल 2003 को ठेके पर दिया गया था उस समय ठेकेदार ने घाटा होने के कारण बीच में ही चलाना बंद कर दिया था उसके बाद भी दो बार मार्किट कमेटी द्वारा ठेके पर देने की कोशिश की गयी परन्तु धर्मकांटे को ठेके पर लेने के लिये कोई भी ठेकेदार नहीं पहुंचा जिसके कारण यह धर्मकांटा सफ़ेद हाथी बना हुआ है सरकार को चाहिए कि किसी भी स्कीम को लागू करने से पहले उससे होने वाले मुनाफे व नुक्सान का आंकलन जरूर करें ताकि सरकार का नुक्सान ना हो तथा विभाग की की भी किरकरी ना होइस बारे में जब मार्किट कमेटी के सचिव से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मैंने कालावाली में चार्ज लिये अभी थोड़ा समय हुआ है इस बारे में xen को पत्र लिख कर उन्हें अवगत करवाकर ठीक करवाने की कोशिश करेंगे



