A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरसिंहगढ जमात मंदिर के ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत श्री नंदराम दास जी की प्रथम होली पर परम्परा अनुसार डला रंग

परम्परागत रूप से निकलने वाली समाजिक गेर ने डाला रंग

राजू बैरागी राजगढ़ 9977480626

नरसिंहगढ़ में प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा  फाग उत्सव बड़े ही सद्भाव एवं भाईचारे के रूप में नगर के सभी सामाजिक संगठन एवं मातृशक्ति संगठनों द्वारा मनाया जाता है

IMG 20250316 WA0287

वर्ष भर में जिन परिवारों में गमी हो जाती है उन घरों में सामाजिक संगठन एकत्रित होकर एक साथ समूह में शोकाकुल परिवारों में रंग डालने जाते हैं रंग डालने के बाद से ही शोकाकुल परिवारों में मंगल कार्यों का प्रारंभ होता है ऐसी शास्त्रों में मान्यता है इसी क्रम में मंदिर श्री जमात के ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत श्री नंदराम दास गुरु जी की भी पहली होली थी

IMG 20250316 WA0286

इस अवसर पर नगर के ब्राह्मण समाज राजपूत समाज मेवा मेवाडे समाज साहू समाज कुशवाहा समाज एवं सभी समाज की महिला संगठनों ने भी गैर निकाल मंदिर श्री जमात पहुंचकर परिजनों एवं महंत श्री दीपेंद्र दास जी गुरु जी  एवं शिष्य नन्नू सिंह कप्तान डालचंद कुशवाहा कालूराम मनोठिया चुन्नीलाल उस्ताद करण सिंह मा. सा. गुलाब सिंह सोलंकी संजय अग्रवाल जितेंद्र गुप्ता राकेश गुप्ता कैलाश साहू दीपक शर्मा अरुण कुशवाहा पूरन कुशवाहा सुदामा पियूष माधव कान्हा विनोद नामदेव राकेश गुप्ता कमल गुप्ता अजय तिवारी दिलीप मेवाडे अरविंद साहू को रंग गुलाल लगाकर गैर परंपरा का निर्वहन किया एवं परम पूज्य गुरुदेव को श्रद्धा सुमन  अर्पित किए

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!