A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

बॉलीवुड के हिंदी फिल्म वरमाला में नजर आएंगे दुमका के वरिष्ठ रंगकर्मी डॉक्टर नवीन चंद्र ठाकुर

बॉलीवुड के हिंदी फिल्म वरमाला में नजर आएंगे दुमका के वरिष्ठ रंगकर्मी डॉक्टर नवीन चंद्र ठाकुर

 

यूनिवर्सल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म वरमाला की शूटिंग मुंबई महाराष्ट्र के लोकेशन में संपन्न हुआ। जहां दुमका के वरिष्ठ रंग कर्मी डॉक्टर नवीन चंद्र ठाकुर इसमें बतौर शिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे। शिक्षा पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूर्ण हो चुकी है।। कहानी दुमका को केंद्र में रख कर लिखा गया है,
इस फिल्म के लेखक निर्देशक अभिनेता राहुल रंजन ने दुमका पर आधारित इस फिल्म को अपने मेहनत और लगन के बल पर इसे विश्व के मानस पटल पर लाने का एक बेहतरीन प्रयास किया है। बताते चले कि यह मजदूरो की समस्याओं को केंद्र में रखते हुए फिल्म का निर्माण किया गया है।
इस फिल्म के निर्माता पंकज गुप्ता हैं तथा लेखक और निर्देशक राहुल रंजन हैं। कैमरामैन उनमेश कबरे एवं असिस्टेंट कैमरामैन वैभव है।। इस फिल्म को बेहतरीन अंजाम देने के लिए कलाकारों का चयन बहुत ही बारीकी से बिहार, झारखंड ,महाराष्ट्र ,असम एवं छत्तीसगढ़ के कलाकारों को लिया गया है। इसके सभी कलाकारों ने अपना बेहतरीन अभिनय से किरदार को जीवंत करने का भरपूर प्रयास किया गया है।। बताते चले कि इसी फिल्म के किरदार में डॉक्टर नवीन चंद्र ठाकुर ने शिक्षक की भूमिका निभाई है। शिक्षा पर आधारित फिल्म बन रही है और नवीन चंद्र ठाकुर ने अपने 40 वर्षीय अभिनय के मेहनत एवं समर्पण को इस फिल्म में अभिनय कर अपने सपना को पूरा होते देख रहे हैं।। नवीन चंद्र ठाकुर ने इसके पहले भी फिल्म चौखट में चरित्र अभिनेता के रूप में अभिनय किया है, साथ ही साथ बांग्ला फिल्म अतिवृष्टि में भी अपने प्रतिभा से लोहा मनवाया है। अभिनय के क्षेत्र में लगातार वर्षों से किया मेहनत और जुनून को इसमें सफल होते देख बहुत ही खुशी का एहसास कर रहे हैं।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका पंकज गुप्ता, शिखा शर्मा, राहुल रंजन, सत्यकाम आनंद ,दीरा रंजन ,दीप्ति गायकवाड ,पूर्णिमा सिंह ,सौरभ शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता ,कल्याणी झा ,विकी वेदनाथ , चिया जोशी ,मंजू गुप्ता धनीराम ,रिपु सूदन साहू ,सरन ठक्कर, समीर पॉल ,राहुल गुप्ता ,सीमा कुंजकर, दिनेश मसूरिया ,प्रिया गुप्ता, प्रफुल्ल सीकरी ,वाल्मीकि, प्रिंस गुप्ता, कृष्णा साहब ,शिवम गुप्ता ,सत्येंद्र यादव, आदित्य गुप्ता इत्यादि कलाकारों ने इसमें अभिनय किया है।। इस फिल्म के निर्माण में यूनिवर्सल इंटरटेनमेंट के सभी कलाकारों ने एक पारिवारिक माहौल तैयार कर इस फिल्म का निर्माण किया है और हर उन छोटी बड़ी बातों का ध्यान रखा गया है जो फिल्म को सफलता की ओर ले जाने में जरूरी होता है। शूटिंग के दरमियान कलाकारों के रहने खाने एवं आने जाने का बहुत ही अच्छा व्यवस्था किया गया।
कुछ शूटिंग झारखंड दुमका में भी होना बाकी है।
बॉलीवुड से शूटिंग कर दुमका लौटने के बाद शैली सृजन के कलाकारों ने नवीन चंद्र ठाकुर (निर्देशक सह सचिव )शैली सृजन )का जोरदार स्वागत किया। नवीन चंद्र ठाकुर ने इस फिल्म की शूटिंग सफर की कहानी और पूरे सफर को अपने कलाकारों के साथ चर्चा कर बहुत ही खुशी का अनुभव किया । दुमका से चलकर मुंबई में जाकर शूटिंग करना एक गर्व की बात है ।और इस शूटिंग में दुमका के सभी कला प्रेमियों का आशीर्वाद एवं सहयोग के लिए नवीन चंद्र ठाकुर ने सभीके प्रति आभार व्यक्त किया।।

Back to top button
error: Content is protected !!