
कुशीनगर। दुदही क्षेत्र से सनातन संस्कृति और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को आहत करने वाला एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि दो युवकों द्वारा प्रभु श्रीराम का एक आपत्तिजनक व अपमानजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस वीडियो ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है और लोगों की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, उक्त वीडियो अच्छेलाल प्रसाद (पुत्र – अमरनाथ प्रसाद), निवासी ग्राम मिश्रौली, पोस्ट – दुदही एवं सतीश प्रसाद (पुत्र – सुरेश प्रसाद), निवासी ग्राम शाहपुर खलवा पट्टी बाजार टोला, पोस्ट – दुदही के द्वारा बनाया गया और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फैलाया गया। वीडियो में प्रभु श्रीराम के प्रति अपमानजनक बातें और चित्रण था, जो किसी भी धार्मिक व्यक्ति के लिए असहनीय है।
राष्ट्रीय बजरंग दल की तत्परता से हुई कार्रवाई
जैसे ही यह मामला राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की जानकारी में आया, उन्होंने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए संगठन के जिला उपाध्यक्ष हिंदू विनय कुमार यादव के नेतृत्व में बिशुनपुरा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी (SHO) से भेंट की और पूरे मामले की लिखित तहरीर दी। संगठन ने दोषियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बजरंग दल नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह घटना सिर्फ एक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की सनातन संस्कृति, आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र पर सीधा हमला है। अगर ऐसे कृत्यों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह समाज में गंभीर धार्मिक तनाव को जन्म दे सकता है।
थाना अध्यक्ष का आश्वासन
थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपितों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
“फिलहाल आरोपी बाहर हैं, लेकिन उनकी मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी सहायता के जरिए उनकी स्थिति ट्रैक की जा रही है। जैसे ही पुख्ता लोकेशन मिलती है, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा,”
हिन्दू संगठनों की चेतावनी
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष हिंदू विनय कुमार यादव ने कहा:
“प्रभु श्रीराम हमारे श्रद्धा और संस्कृति के प्रतीक हैं। ऐसे वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पर फैलाना न सिर्फ आपराधिक कृत्य है, बल्कि समाज में कटुता फैलाने की साजिश भी है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो संगठन चरणबद्ध आंदो
लन के लिए बाध्य होगा।”