A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

60 लीटर विदेशी मदिरा के साथ 02 आरोपी गिरफतार

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमति कीर्ति दुबे के मार्गदर्शन में मंडल प्रभारी आर. एस. बुंदेला एवं दिलीप खंडाते के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक सियाराम चौधरी ने रहली जबलपुर मार्ग पर टिकी टोरिया के पास एक मोटरसाइकिल से जा रही अवैध मदिरा 337 पाव विदेशी मदिरा कुल 60.65 बल्क लीटर बरामद की। मौके से 2 आरोपियों मुबारक खान निवासी रहली एवं हरिशंकर धानक निवासी रहली को म प्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रहली में पेश किया, न्यायालय ने 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर रहली जेल भेज दिया गया। कार्यवाही में उपनिरीक्षक सियाराम चौधरी के साथ मुख्य आरक्षक एस पी साकेत, मदन यादव, आरक्षक दीपेंद्र दीपक शाक्य, साहिल, शिवानी सम्मिलित रहे।मदिरा बरामद कर कब्जा-ए- आबकारी लिया गया। जप्तशुदा मदिरा की कुल कीमत लगभग 40000₹ है।Screenshot 20250618 094910

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!