A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*शिव मंदिर को लेकर आमने-सामने हैं थाईलैंड कंबोडिया,1000 साल पुराने शिव मंदिर को लेकर दोनों देशों में छिड़ी जंग*....

*शिव मंदिर को लेकर आमने-सामने हैं थाईलैंड कंबोडिया,1000 साल पुराने शिव मंदिर को लेकर दोनों देशों में छिड़ी जंग*....

          Press  Note 
            Combodia 

*शिव मंदिर को लेकर  आमने-सामने हैं थाईलैंड कंबोडिया,1000 साल पुराने शिव मंदिर को लेकर दोनों देशों में छिड़ी जंग*....

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद का कारण सदियों पुराना एक शिव मंदिर है।

मंदिर पर दोनों ही देश का दावा है और इसे लेकर हाल ही में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प चल रही है।

ये मंदिर प्रीह विहियर यानी प्राचीन शिव मंदिर है।

2008 में तनाव तब बढ़ गया जब कंबोडिया ने प्रीह विहार मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व-धरोहर का देने की मांग उठाई।

जुलाई 2008 में मंदिर को मान्यता मिलने के बाद सीमा क्षेत्र के नजदीक कम्बोडियाई और थाई सैनिकों के बीच सैन्य झड़प शुरू हो गईं।

प्रीह विहियर मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर डोंगरेक पहाड़ियों की चोटी पर मौजूद है।

इस मंदिर में 5 मुख्य प्रवेश द्वार हैं, जो सीढ़ियों और गलियारों से जुड़े हैं।

मंदिर के प्रवेश द्वार पर शिव का वाहन नंदी की प्रतिमा स्थापित है।

मंदिर जाने का मुख्य रास्ता थाईलैंड की ओर से है लेकिन दो रास्ते ऐसे हैं जो पूर्वी और पश्चिम की ओर से कंबोडिया के शहरों से जुड़े हैं।

मंदिर ज्यादातर 11वीं और 12वीं सदी के खमेर साम्राज्य के समय का है।

आज के कंबोडियाई लोग खुद को ‘खमेर’ कहते हैं, क्योंकि वे उन्हीं प्राचीन खमेर लोगों के वंशज हैं।

ये लोग 9वीं से 15वीं सदी तक पूरे मुख्य दक्षिण-पूर्वी एशिया पर राज करते थे और उन्होंने ही प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर समूह का निर्माण किया था।

इसमें 5 क्रूस के आकार के गोपुरम (प्रवेश द्वार मंडप) बने हुए हैं, जो बेहद खूबसूरत नक्काशी से सजाए गए हैं।

हर गोपुरम के बीच में करीब 275 मीटर तक फैला खुला मैदान है।

पार्किंग से आपको पहाड़ी पर चढ़ना होगा, जहां सबसे उत्तर में स्थित गोपुरम V अब गिर चुका है और खंडहर में बदल चुका है।

यहीं से एक भव्य सीढ़ीदार रास्ता नीचे थाईलैंड की सीमा की ओर जाता है।

 Vande bharat live tv news,nagpur 
             Editor 
 Indian Council of press,Nagpur
           Journalist

Contact no.9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015

Back to top button
error: Content is protected !!