कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पनियरा विधान सभा के माधो नगर स्थित अभिराज चौरसिया कन्या इंटर कॉलेज में एक संगोष्ठी का किया गया आयोजन
महाराजगंज 26 जुलाई।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पनियरा विधान सभा के माधो नगर स्थित अभिराज चौरसिया कन्या इंटर कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया l संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया। इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य ने सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को माला पहना कर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी श्री राम जियावन मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के अद्भुत साहस और रणनीतिक कौशल की गाथा को अमर करता है। यह केवल एक युद्ध की जीत नहीं थी, बल्कि यह राष्ट्र की अस्मिता और संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़ा गया संग्राम था। कारगिल की पहाड़ियों पर तिरंगे को फिर से लहराने के लिए हमारे जांबाज सैनिकों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार का यह संकल्प है कि देश की सेनाओं को हर स्तर पर मजबूत किया जाए और उनके सम्मान में कोई कमी न आने दी जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन रैंक वन पेंशन योजना को सैनिकों के प्रति सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य इतिहास नहीं बल्कि एक भावनात्मक क्षण है जो हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। इस युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन अनुज नैय्यर, ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव, सूबेदार संजय कुमार जैसे वीरों की गाथाएं आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। विधायक ने कहा कि भारत माता के सपूतों ने जिस अदम्य साहस और वीरता से कारगिल की चोटियों को फिर से भारत माता की गोद में लौटाया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कारगिल विजय दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि जब भी भारत की धरती पर कोई संकट आया है, हमारी सेना ने उसे पराक्रम से परास्त किया है। आज का दिन केवल विजय का नहीं, कृतज्ञता का भी है उन वीरों के लिए जिन्होंने हमें निर्भय जीवन जीने का अधिकार दिया। जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत है। इसीलिए हर वर्ष भाजपा द्वारा कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठियों, श्रद्धांजलि सभाओं और प्रभात फेरी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे युवा पीढ़ी शहीदों के बलिदान को समझे और उनके रास्ते पर चलने की प्रेरणा ले।आज का दिन केवल विजय का नहीं, कृतज्ञता का भी है उन वीरों के लिए जिन्होंने हमें निर्भय जीवन जीने का अधिकार दिया। भाजपा का हर कार्यकर्ता संकल्प लेता है कि देशहित सर्वोपरि रहेगा और वीर शहीदों का सम्मान हर क्षण जीवित रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रगान और ‘सारे जहाँ से अच्छा’ जैसे देशभक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत नेताओं ने पौधारोपण भी किया । कार्यक्रम के पूर्व ब्लॉक परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया।इस अवसर पर प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, जिला मंत्री गौतम तिवारी, बच्चू लाल चौरसिया, पूर्व प्रमुख जयनाथ सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, जितेंद्र दुबे ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति, देवेंद्र गिरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, रूपेश शर्मा, मोलाई प्रसाद, प्रज्ञा मिश्रा, परशुराम निषाद, प्रबंधक जवाहर वर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।
अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता जसो रोड मुक्तिधाम फकीर टोली ने आज फिर किया आंसू पोछने का काम
15/02/2026
छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर खीरी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि उनकी याद में मनाया काला दिवस(ब्लैक डे)
15/02/2026
छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ शिव मंदिर परिसर गोला में विधायक के चाचा के परिवार द्वारा शिव मंदिर परिसर में नगरपालिका के प्रशासनिक बैनरों जो कि कैम्प कार्यालय व श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देने वाले अन्य बैनरों को फाड़ा गया यूपीपीसीएल के जे इ के साथ भी हुयी मारपीट।
15/02/2026
Sonbhadra news:महुली में निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात
15/02/2026
शिव ही सत्य है, शिव अनंत है,शिव अनादि है, शिव भगवंत है,शिव ही ओमकार है,शिव ही ब्रह्मा है, शिव ही शक्ति हैं, शिव भक्ति है
15/02/2026
बालोतरा: विद्या के मंदिर में बच्चों से करवाई जा रही मजदूरी, क्या यही है शिक्षा का स्वरूप?
15/02/2026
थाना में बंद 151 के आरोपी ने लगाई फांसी
15/02/2026
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के नाम डाक टिकट जारी
15/02/2026
जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट तथा उद्यानिकी पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
15/02/2026
आजमगढ़ आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर जीवली बाजार में खून से लथपथ मिला युवक का शव
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!