A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नपा मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 18 में स्वच्छता अभियान सहित विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।-8225072664- नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के निर्देश पर मकरोनिया को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता जागरूकता एवं अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे अभियान के दूसरे दिन शबरी वार्ड क्रमांक-18 में समग्र स्वछता कार्यक्रम चलाया गया। इसी वार्ड में स्थित शमशान घाट में 14.76 लाख रु.की लागत से शमशान घाट का सौन्दर्यीकरण एवं टीनशेड निर्माण एवं (आदिवासी समाज) देवीजी चबूतरा निर्माण का विधायक लारिया एवं नपा अध्यक्ष मिहीलाल ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस मकरोनिया में जैन मिलन समिति मकरोनिया द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक लारिया शामिल हुए। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सुबोध विजय पर्वतारोही का सम्मान किया गया। सुबोध विजय 1 लाख वृक्ष लगाने के जन जागरण अभियान का संचालन कर रहे है। यह अभी तक साईकिल से आठ राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। विधायक लारिया ने शासकीय प्राथमिक शाला में बड़तूमा में शाला परिवार एवं बच्चों के साथ संरक्षित वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पार्षद बलवंत सिंह, बहादुर अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि कमल चौधरी, के अलावा भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता नपा अधिकारी-कर्मचारी, प्राचार्य, जैन मिलन समिति सदस्य, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन सम्मिलित हुये।

Back to top button
error: Content is protected !!