
विस्थापित नेता बिगन भोगता ने कई सदस्यों के साथ काउंसिल की सदस्यता ग्रहण किया।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। रैयत विस्थापित मोर्चा के एनके एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता के नेतृत्व में कई सदस्यों के साथ काउंसिल की सदस्यता ग्रहण की। ऑल इंडिया एससी एसटी ओबीसी इम्प्लाइज कोर्डिनेशन काउंसिल के कोल इंडिया अध्यक्ष बृजकिशोर राम ने बिगन सिंह भोगता का माला पहनाकर स्वागत किया।वही एरिया के पदाधिकारियों ने भी काउंसिल में सदस्यता ग्रहण करने वाले रामलखन गंझु, अमृत भोगता,विनय खलखो, नरेश गंझू, दामोदर गंझु, शिवनारायण लोहरा सहित अन्य सदस्यों का बुके एव माला पहनाकर स्वागत किया। बृजकिशोर राम ने कहा कि विस्थापित नेता बिगन भोगता सहित उनके साथियों के काउंसिल में शामिल होने से अब क्षेत्र में और काउंसिल संगठन काफी मजबूत होगा। कहा कि एरिया में रैयत विस्थापित की समस्याओं के समाधान के लिए पूरा तत्परता से कार्य किया जाएगा।अगर यहां निदान नही हुआ तो रैयत विस्थापित की समस्याओं को लेकर एससी एसटी पिछड़ा आयोग भारत सरकार के समक्ष भी मामले को उठाया जाएगा।इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव रमेशर भोगता,एरिया अध्यक्ष दिलीप गंझु,एरिया सचिव दिलीप पासवान, कार्तिक सतनामी,थेरे मांझी जगरनाथ महतो,जगरनाथ गंझु,,नान्हू गंझु सहित कई लोग मौजूद थे।





