A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) रीजनल कमेटी की बैठक वीआईपी क्लब डकरा में हुई सम्पन्न।।

IMG 20250726 WA0054बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) रीजनल कमेटी की बैठक वीआईपी क्लब डकरा में हुई सम्पन्न।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। शनिवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) का रीजनल कमेटी की बैठक कॉमरेड बसंत कुमार की अध्यक्षता में वीआईपी क्लब डकरा में हुई।सर्व प्रथम यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष कॉमरेड मिथलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि रखी गई। उसके बाद रिजनल कमेटी के सचिव धनेसर तुरी ने रिपोर्ट प्रस्तुत किए उन्होंने कहा की देश मुश्किल दौर से गुज़र रहा है।मजदूरवर्ग पर हमला बढ़ता जा रहा  है, इनके सारे सूख सुविधा को समाप्त किया जा रहा है।कॉमरेड बसंत कुमार ने कहा कि सार्वजनिक छेत्रों का कोयला का अस्तित्व भी खतरे में है।परमानेंट मजदूरों का संख्या घट रहा है और ठेकाकरण आउटसोर्सिंग बढ़ता जा रहा है। एकता और संघर्ष के बदौलत चुनौतियों से मुकाबला किया जा सकता है।

संगठन ने लिया फैसला:-

1-बीसीकेयू संगठन का विस्तार करने एवम सदस्यता बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

2-सीसीएल के सभी एरिया में जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से अर्जुन सिंह,संजय शर्मा,रतिया गंझू,इरफान खान,तौहीद अंसारी,केसीकान्त मिश्रा,सियाम सिंह,अशोक राम,फारूख नवाब,संजीवन सिंह,गौतम बनर्जी,दसरत सिंह,सियाराम सिंह,जावेद खान,मेहदी ख़ान,दीपक कुमार,एमडी ईशा,अख़्तर खान,एमडी इरफान,अमर भोक्ता,मनोज गोप,दर्शन गंझू,शंकर महतो,कामेश्वर गंझू, सरफुद्दीन,किरन बाड़ा,रविन्द्र पासवान, आदि लोग उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!