A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

दिनांक-26.07.2025, थाना कसया

थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत अवैध देह व्यापार में लिप्त गैंग के विरुध्द बड़ी कार्यवाही, 10 युवतियों और 6 युवकों सहित कुल 16 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में दिनांक 25.07.2025 को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस टीम व महिला थाना की संयुक्त टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र से अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गैंग के विरुध्द बडी कार्यवाही की गयी है। जिसमें दो होटलो 1-होटल पर्ल 2-उत्सव मैरेज लान में अनैतिक कार्यो में संलिप्त 10 युवतियों एवं 06 युवको सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि होटल संचालक नवीन सिंह सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनसे पैसे लेता था और पुलिस की सूचना देने के लिए होटल में कर्मचारी को भी तैनात रखा था। नवीन सिंह और सीपीएन राव(फरार) इस संगठित नेटवर्क को चला रहे थे। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 0497 धारा 3/4/5/7 अनैतिक व्यापार अधिनियम थाना कसया कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- कुल 10 युवतियां( विभिन्न शहरों की)
2-श्याम वर्मा पुत्र चन्द निवासी राधे राधे मैरिज हाल के सामने कस्बा सहजनवा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 23 वर्ष
3-अर्पित सिंह पुत्र बलिस्टर सिंह निवासी भैंसहा खास थाना कसया जनपद कशीनगर उम्र करीब 18 वर्ष
4-अमित सिंह पुत्र केशव निवासी बनियापार थाना मदनपुर जिला देवरिया उम्र करीब 19 वर्ष
5-धीरज मद्धेशिया पुत्र राम अधार मद्धेशिया निवासी कस्बा हाटा वार्ड नं0 21 थाना हाटा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 22 वर्ष
6- राजन कुमार यादव पुत्र शिवनाथ साकिन नरकटिया खुर्द थाना कसया जनपद कुशीनगर उम्र करीब 28 वर्ष
7-अनिल पुत्र अमरजीत निवासी सबया थाना कसया जनपद कुशीनगर उम्र करीब 19 वर्ष

विवरण बरामदगी–
1-दो अदद चार पहिया वाहन(कार)
2-08 अदद एन्ड्रायड मोबाईल भिन्न-भिन्न कम्पनियो का
3-10,700/- रुपया नगद
4-भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुयें(टैबलेट आदि)
5- बीयर की बोतल
6- सौंदर्य प्रसाधन के सामग्री

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-कुन्दन कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कसया जनपद कुशीनगर
2-प्र0नि0 अमित शर्मा थाना कसया जनपद कुशीनगर
3-प्रभारी निरीक्षक सुमन सिंह महिला थाना जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 विवेक पाण्डेय चौकी प्रभारी हाईवे थाना कसया जनपद कुशीनगर
5-उ0नि0 गौरव शुक्ला चौकी प्रभारी कुशीनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर
6-उ0नि0 रूपेन्द्र पाल थाना कसया जनपद कुशीनगर
7-म0उ0नि0 प्रियंका थाना कसया जनपद कुशीनगर
8-हे0का0 साहिल यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
9-का0 अमित यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
10-का0 उमाशंकर यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
11-का0 अभिषेक मौर्य थाना कसया जनपद कुशीनगर
12-का0 आलोक यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
13-का0 अभिषेक राय थाना कसया जनपद कुशीनगर
14-का0 आशुतोष सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
15-का0 सतीश थाना कसया जनपद कुशीनगर
16-का0 संजय गुप्ता थाना कसया जनपद कुशीनगर
17-म0का0 शिवानी द्विवेदी थाना कसया जनपद कुशीनगर
18-म0का0 साधना गिरि थाना कसया जनपद कुशीनगर
19-म0का0 शैलजा तिवारी थाना कसया जनपद कुशीनगर
20-म0का0 सिम्पी थाना कसया जनपद कुशीनगर
21-म0का0 शिवांगी महिला थाना जनपद कुशीनगर

 

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!