A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

चौपाटी निर्माण सहित वार्ड क्रमांक 14 में विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।-8225072664- नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर भारत माता की मूर्ति के पास चौपाटी निर्माण कार्य,एवं वार्ड क्रमांक 14 रानी अवंती बाई वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं रोड का चौड़ीकरण कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न। नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर भारत माता मूर्ति के पास चौपाटी निर्माण कार्य लागत 65.53 लाख रुपए एवं वार्ड क्रमांक 14 रानी अवंती बाई वार्ड में सामुदायिक भवन एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य लागत 28.09 लाख रुपए एवं वार्ड क्रमांक 14 में ही भागीरथ नर्सिंग होम से सेवा अस्पताल तक रोड का चौड़ीकरण कार्य लागत 17.16 लाख रुपए कुल एक करोड़ दस लाख अट्ठहत्तर हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार लोक निर्माण विभाग में सभापति बलबंत सिंह ठाकुर स्थानीय पार्षद जितेंद्र खटीक के करकमलों द्वारा सभी पार्षद गण की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर मकरोनिया मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शारदा खटीक जन भागीदारी समिति अध्यक्ष बंटी राठौर, अंकित श्रीवास्तव, बहादुर अहिरवार,कमल राठौर के अलावा नगर पालिका परिषद मकरोनिया के सभी पार्षद गण मकरोनिया मंडल के सभी पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण महिला मोर्चा गण मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन शर्मा जी नगर पालिका परिषद मकरोनिया उपयंत्री मकरोनिया नगर के नगर वासी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!