A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनता की आम समस्या को लेकर जिलाअधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक की

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

  1. BeautyPlus 20250726201442588 save 1 FB IMG 1753541780267 1 FB IMG 1753541863550डीएम कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह ने आम जनमानस एवं सिटी डेवलपमेंट को लेकर व्यापारियों संग की बैठक

वन्दे भारत । कानपुर नगर।

जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित व्यापार बंधु की मासिक बैठक में भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने व्यापारी हितों से जुड़े 08 सूत्रीय बिंदुओं से जिलाधिकारी कानपुर को लिखित रूप में अवगत कराते हुए एक पत्र सौंपा।

सबसे पहले भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता द्वारा जिलाधिकारी कानपुर नगर को शहर के समस्त व्यापारियों की ओर से सम्मानित किया गया, विनोद गुप्ता ने बैठक में खड़े होकर कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से आज जानकारी प्राप्त हुई कि जिलाधिकारी कानपुर द्वारा एक गरीब महिला का निशुल्क ऑपरेशन कराया गया जो कि स्वयं में सराहनीय कार्य है यदि जिले का डीएम स्वयं इस तरह के जनहितकारी, मानवता से परिपूर्ण कार्य करेंगे तो यह शहर के लिए प्रेरणादाई है विनोद गुप्ता ने कहा कि मैने अपनी व्यापारी राजनीति के 26 वर्षों में कभी किसी अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट नहीं किया किन्तु जिलाधिकारी के कार्यों ने मुझे प्रेरणा दी कि यदि हम व्यापारियों और आम जनता के हितों के लिए लड़ाई लड़ते हैं संघर्ष करते है तो क्यों न हमे अधिकारी के अच्छे कार्य हेतु उनको सम्मानित करना चाहिए और डीएम महोदय की तरह ही यदि अन्य अधिकारी भी प्रेरणा लेकर कार्य करेंगे तो कानपुर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में एक अच्छे वातावरण का निर्माण होगा एवं आम जनता और अधिकारियों के बीच परस्पर लोकाचार की भावना जागृत होगी जिससे जनता और अधिकारियों के बीच एक बेहतर कनेक्टिविटी होगी जिससे जनता के कार्यों में तेजी से तत्परता आएगी और किसी भी पीड़ित, शोषित, वंचित व्यक्ति को अधिकारियों के दुर्व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिले के डीएम द्वारा इस प्रकार के कार्य निरंतर किए जा रहे है इसलिए कानपुर के समस्त व्यापारी समाज की ओर से जिलाधिकारी कानपुर नगर को सम्मानित किया जा रहा है।

क्रम संख्या 01

क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने अनैतिक चलान से पीड़ित व्यापारी रूबल गुप्ता से जुड़े मामले की जांच की मांग की इसी घटना में तीन दिन पूर्व डीसीपी यातायात से भी मुलाकात की गई थी उक्त प्रकरण से जिलाधिकारी कानपुर को भी अवगत कराते हुए क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने डीएम को बताया कि खड़ी गाड़ियों का चालान, नो इंट्री में साठगांठ वाले भारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का बिना नो इंट्री बोर्ड और चिन्ह के बिना अनैतिक रूप से चालान किए जाने की घटना से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए इस मामले में जांच की मांग की।

क्रम संख्या 2

वरिष्ठ व्यापारी नेता रोशन लाल अरोड़ा ने जिलाधिकारी से कहा कि नगर निगम कानपुर के अपने सभी जोन में जो भी पार्किंग पंजीकृत करके संचालित कर रहा है उन पार्किंगों की सूची सार्वजनिक कर सूचना प्रदान करें ताकि शहर की जनता को ज्ञात हो सके कि नगर निगम ने शहर में कितनी पार्किंगों की मंजूरी दी है इसके अलावा नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सूची के अलावा जो भी पार्किंग अवैध रूप से संचालित हो रही है उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध पार्किंग और अवैध वसूली शहर से बंद कराए जाए यह अपराध और अराजकता का अड्डा है अवैध पार्किंग से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त होती है अवैध पार्किंग जाम का कारण बनती है।

क्रम संख्या 3

व्यापारी नेता शेष नारायण त्रिवेदी के अनुसार सागर मार्केट से लेकर फूलबाग चौराहे तक दोपहर को एवं सायंकाल जाम की स्थिति बनती है जिसको तत्काल रूप से हटाया जाए*।

क्रम संख्या 4

*व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने लाल बंगला पुलिस चौकी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग करते हुए कहा कि इस चौराहे में जाम लगता है अनेकों बार शिकायत करने के बावजूद यहां अभी तक पुलिस पिकेट की तैनाती नहीं होती जबकि पुलिस चौकी वहीं स्थित है यहां जल्द ट्रैफिक पुलिस तैनात हो*।

क्रम संख्या 5

व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने कहा कि मूलगंज चौराहे से कोतवाली चौराहे तक सड़क के बीचों बीच खड़े वाहनों को हटाकर सड़क अतिक्रमण मुक्त की जाएं क्योंकि त्यौहार का मौसम है और मेस्टन रोड, चौक ये सब घनी बाजारों में शुमार है पूर्व में अभियान के माध्यम से सड़कों के बीच में खड़ी गाड़ियों को हटाकर सड़कर साफ की गई थी वर्तमान में भी ऐसा करना अति आवश्यक है ताकि त्यौहार में आम जनता और व्यापारी मेस्टन रोड में घंटों जाम में फंसने से बचे और यातायात सुगमता से संचालित हो*।

क्रम संख्या 6

घंटाघर से लखनऊ फाटक होते हुए माल रोड जाने वाली सड़क के दोनों तरफ हुए अवैध अतिक्रमण और कब्जे को हटाया जाए क्योंकि त्यौहार के मौसम में एक्सप्रेस रोड में जाम की स्थिति होती है ऐसे में सुतरखना, मथुरी मोहाल, हरबंश मोहाल थाना, लखनऊ फाटक होते हुए माल रोड जाने वाली यही एक मात्र सड़क वैकल्पिक और सुगम है ऐसे में यहां दोनों तरफ के अतिक्रमण को यदि साफ कर दिया जाए तो एक्सप्रेस रोड का लोड कम होगा और वहां जाम लगने की स्थिति में इस सड़क पर यातायात डाइवर्ट होकर आराम से व्यक्ति माल रोड पहुंच सकता है यह विषय भी व्यापारी नेता संजय त्रिवेदी द्वारा उठाया गया।

क्रम संख्या 7

क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने जिलाधिकारी कानपुर नगर से कहा कि 2023 में तत्कालीन डीसीपी यातायात रवीना त्यागी द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के अनैतिक रूप से किए गए चलान निरस्त करने हेतु आदेशित किया गया था किंतु उनका तबादला होने के कारण दो वर्ष बाद आज भी वे चलान निरस्त नहीं हो सके हैं ऐसे चालानों को सूचीबद्ध कर उनकी जांच करा ले और अनैतिक पाए जाने पर ऐसे चलान निरस्त करते हुए ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को राहत प्रदान करें क्योंकि ये बीस बीस हजार रु के चालान है।

क्रम संख्या 8

बाजार संयोजक राजेश त्रिवेदी ने कहा कि अस्थाई रूप से लगाए गए बैरिकेट्स घंटाघर, पंडित होटल माल रोड इत्यादि से यदि यातायात सुगम होता है तो इन्हें स्थाई किया जाए एवं जहां जहां नो इंट्री हैं वहां नो इंट्री के बोर्ड लगाए जाएं इसके अलावा ट्रासंपोर्ट व्यापारियों की खड़ी गाड़ी में चालान न किया जाए।

कानपुर मार्बल एंड टाइल्स एसोसिएशन अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि आलू मंडी से एक रास्ता मार्बल की गाड़ियों को निकलने का दिया जाए ताकि वे गाड़ियां आराम से शहर से बाहर निकल सकें और खड़ी गाड़ियों पर हो रहे चलान के उत्पीड़न से बचा जा सके खड़ी गाड़ियों में हो रहे चलान से व्यापारी परेशान है एवं अधिकारी मार्बल मार्केट का भौतिक निरीक्षण करें और यथास्थिति से परिचित होकर व्यापारियों का सहयोग करें।

समस्याओं का लिखित पत्र भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपते हुए उपरोक्त क्रमवार अवगत कराई गई समस्याओं का जनहित, व्यापारिहितों में शीघ्र निस्तारण कराए जाने की मांग की विनोद गुप्ता ने जिलाधिकारी से कहा कि व्यापार बंधु बैठक की सार्थकता सिद्ध हो सके और इस बैठक से एक सार्थक निर्णय निकले जिससे हम विभिन्न व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण तय समय के अंदर सुनिश्चित हो ताकि कानपुर शहर का आम व्यापारी लाभान्वित हो सके।

डीएम कानपुर ने प्राप्त हुई शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित रूप से निर्देशित किया

प्रमुख रूप से उपस्थित:- नौघड़ा कपड़ा कमेटी अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी, वरिष्ठ व्यापारी नेता रोशन लाल अरोड़ा, श्याम शुक्ला, ज्ञानेश मिश्रा,विजय गुप्ता मार्बल, कृपाशंकर त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी, कपिल सब्बरवाल, बृज बिहारी वर्मा, विशाल अग्रवाल, विनायक पोद्दार, रूबल गुप्ता, राजेश त्रिवेदी, सीपी ओमर, राजू चौधरी, विराट गुप्ता,पंकज अग्रवाल, मनोज शुक्ला, आदि।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!