
सिंगरौली के जियावन पुलिस की मानवीयता चेहरा आया सामने चर्चित में जियावन निरीक्षक राजेंद्र पाठक
बेहोश की हालत में पड़ी अज्ञात महिला को जियावन निरीक्षक ने कराया अस्पताल में दाखिल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में इलाज जारी,शिनाख्त में जुटी जियावन पुलिस
वन्दे भारत लाइव न्यूज सिंगरौली।। पुलिस के कई रूप होते है। अपराधियों के लिए शख्त और क्रूर भी होते है। वहीं पीड़ित, शोषित, असहायों के लिए सहयोगी भी होते है। ऐसा ही एक दृश्य जिले के जियावन थानाक्षेत्र अंतर्गत देखने को मिला है। जहां बेहोशी की हालत में रोड के किनारे पड़ी एक महिला के लिए जियावन पुलिस ने अपनी देशभक्ति और जनसेवा की भावना को चरितार्थ कर दिखाया है। पूरे मामले के संबंध में जियावन पुलिस सूत्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक जियावन पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जानकारी मिली कि सहुआर बरका रोड में महान पुल के पास एक महिला बेहोशी की हालत में रोड के किनारे पड़ी है। जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 के आसपास होगी। जानकारी मिलते ही जियावन निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाठक कुछ पुलिसकर्मियों को साथ लेकर डायल 100 वाहन के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे। जहां निरीक्षक श्री पाठक ने महिला की पहचान करने के लिए मौके पर मौजूद लोंगो से पूछताछ किया और स्वतः पुलिसकर्मियों की सहायता से डायल 100 वाहन से उक्त महिला को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में भर्ती करवाया। जहाँ महिला की प्राथमिक उपचार डॉक्टरों द्वारा जारी है। प्राथमिक उपचार तक महिला अपने परिजन व निवास स्थान बता पाने में असमर्थ रही। जिसकी पहचान के लिए जियावन पुलिस जुटी है।
फोटो के आधार पर सम्बंधित महिला की पहचान कर उसके परिजन अस्पताल देवसर पहुंचे और पीड़ित की देखभाल करें। चूंकि महिला अभी तक कुछ बता पाने में असमर्थ है।।