A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ के छजलैट में भाकियू टिकैत ने मनाई स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि

किसान भवन पर हुआ सुंदरकांड का पाठ, टिकैत प्रतिमा के समक्ष प्रजवलित किया दीप

किसान भवन में स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पर पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ में मौजूद कार्यकर्ता।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के द्वारा किसान भवन छजलैट पर ब्लॉक अध्यक्ष अंगद चौधरी के नेतृत्व में किसान मसीहा/भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में सर्वप्रथम सुंदरकांड कराया गया।

कार्यक्रम में मौजूद भारतीय किसान यूनियन टिकैत पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान।

इसके तत्पश्चात राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक एवं तहसीलों के भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर किसान मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजवलित किया। किसान भवन पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष इस कार्यक्रम को और भी जोरदार एवं भावपूर्ण तरीके से मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय आवाहन पर प्रत्येक भारतीय किसान यूनियन संगठन के कार्यालय पर स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्धाजंलि का कार्यक्रम रखा गया है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी अंगद सिंह ने कहा कि जब तक वह ब्लॉक के पद पर कार्यरत हैं, प्रतिवर्ष अच्छे से अच्छा कार्यक्रम कराएंगे। स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के सम्मान में कभी कमी नहीं आने देंगे। इस अवसर पर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, डॉ. चरण सिंह, रामौतार सिंह, रंजीत सिंह, जबर सिंह, वीर सिंह ढाका, बेराम सिंह, परविंदर ढाका, मुकेश ढाका, बंटी ढाका, अनोज कुमार, डॉ, संजीव, रामपाल सिंह, सतवीर सिंह मान, पिंकी ढाका, ऋषभ चौधरी, हरदीप सिंह, दर्शन सिंह, महेश कुमार, धर्मपाल सैनी, ओमपाल सैनी, पंकज बिश्नोई, भविष्य बिश्नोई, अरविंद बिश्नोई जॉनी, रामकला गुर्जर, प्रदीप बिश्नोई, सुमन बिश्नोई सोनू आदि भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ  

Back to top button
error: Content is protected !!