A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

जल जीवन मिशन की हकीकत पर उठे सवाल, टंकी तैयार फिर भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी।

दीपेश गौतम वंदे भारत

महेवा / इटावा

जल जीवन मिशन की हकीकत पर उठे सवाल, टंकी तैयार फिर भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी।

महेवा। केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “हर घर नल से जल” महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बम्होरा में अधूरी नजर आ रही है। गांव में पाइपलाइन बिछाकर घरों तक वीछा दी गई है लेकिन अभी तक टोटी नहीं लगाई गई , अब तक घरों में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले गांव की गलियों को खोदकर पाइपलाइन डाली गई थी और जलापूर्ति जल्द शुरू करने का दावा किया गया था। पंचायत में पानी की टंकी भी पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
सिर्फ बम्होरा ही नहीं, बल्कि भवानीपुर,रामपुरा,टिलिटिला,गुलजार नगर, हींगुठिया गांवों में भी पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है और लोगों को हैंडपंप व अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
इस संबंध में जल जीवन निगम के अधिकारी कुलदीप प्रजापति से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि फंड की कमी के कारण जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सरकार की “हर घर नल से जल” योजना धरातल पर कब तक पूरी तरह उतर पाएगी, ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!