A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़धमतारीलाइफस्टाइल

धमतरी /नगरी भब्य रैली ,गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने,मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौंपा

नगरी में गौसम्मान अभियान: दंतेश्वरी मंदिर से भव्य रैली, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन गौमाता राष्ट्र घोषित करने नारे लगाते बड़ी संख्या लोगों दिखाई दिए

नगरी- देशभर में चल रहे “गौसम्मान अभियान” के तहत 27 अप्रैल 2026 को नगरी में भी श्रद्धा, आस्था और जनजागरूकता से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय राजाबाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर से सुबह विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में गौसेवक, महिलाएं, युवा एवं नगरवासी शामिल हुए। रैली बजरंग चौक बस स्टैंड से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। वही नारे लगाते हुए दिखाई दिए गौ हत्या बंद करो गौ हत्या बंद करो कतल कारखाने बंद करो साथ गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए करके नारे लगाते दिखाई दिए बड़ी संख्या में लोग साथ पूरे मार्ग में नारे लगाते शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ते रहे और गौ माता के सम्मान में नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रीति दुर्गम को सौंपा गया। इस ज्ञापन के साथ लगभग 11,000 हस्ताक्षर संलग्न किए गए, जिनके माध्यम से गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने की मांग की गई। इसके साथ ही देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस नीति बनाने तथा उनके लिए चारा-पानी, चिकित्सा एवं आश्रय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।
कार्यक्रम का संचालन सुरभि गौ माता नंदी बाबा संरक्षक के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने गौ माता के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय परंपरा और संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।
गौसम्मान अभियान की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अरुण सार्वा ने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी जनजागरूकता अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में गौवंश के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए व्यापक समर्थन जुटाना है। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि “जिसने भी गौ माता का दूध पिया है, उसका कर्ज चुकाना हम सभी का कर्तव्य है।”

वहीं गौशाला समिति के अनिल वाधवानी ने कहा कि गौ माता की सेवा से न केवल आध्यात्मिक संतोष प्राप्त होता है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक सुख भी प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को क्षेत्रभर में निरंतर चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़कर गौ संरक्षण के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान केवल धार्मिक भावना तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी डेविड साहू, तहसील प्रभारी भारत पटेल, दयानंद साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा, जिला पंचायत सभापति अजय धुव, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, महामंत्री रूपेंद्र साहू, गौशाला अध्यक्ष प्रिंस जैन,अनिल वाधवानी, शिवशंकर,पंडित देवव्रत शास्त्री, कमल डागा,पैनशशिभूषण,अनीता जैन,आभा, संत कोठारी, हुपेंद्र साहू, पंकज यादव, एस कुमार, साहू,जसपाल खनूजा,सुरेश साहू पेमन स्वर्णबेर लड़के लड़कियों महिला पुरुष सहित बड़ी संख्या में गौसेवक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!