A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नवरात्रि के अवसर पर 1100 दीप से की आरती

सागर.वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील दि्वेदी 8225072664. शारदीय नवरात्रि नवमी पर श्री सिद्धेश्वरी धाम एम पी ई बी मंदिर परिसर मकरोनिया में विराजमान दुर्गा मां की११०० दीप प्रज्ज्वलित कर मातारानी की महाआरती एवं कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया,आरती में श्रद्धालु अपने घर से हजारों की संख्या में घी के दीपक बनाकर लाये और आरती की मंदिर के आचार्य अवधेश महाराज ने बताया कि नवमी के दिन माता नौ देवियों के सिद्धीदात्री देवी रुप की आराधना की जाती है। मां मातृत्व, आशीर्वाद और आध्यात्मिक शक्ति देने वाली देवी मानी जाती हैं। उनकी पूजा से भक्त भय और संकट से मुक्ति पाते हैं। माता को अन्नपूर्णा भी कहा जाता है, इसलिए इस दिन कन्याओं को भोजन करवा कर उनका सम्मान किया जाता है, जिससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। आरती में पुजारी बद्री प्रसाद दुबे, यजमान देवेन्द्र कुर्मी , राहुल रैकवार,आकाश राठौर अभि रैकवार, विशाल अहिरवार, मनीष सेन , प्रदीप विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में मातारानी के भक्तगण उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!