
*माता वैष्णो देवी यात्रा 11वें दिन भी शुरू नहीं हो पाई*
जम्मू। भूस्खलन के हादसे के बाद से माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए यात्रा आज भी लगातार 11वें दिन स्थगित रही।
विगत छब्बीस अगस्त को अर्धकुंवारी के समीप हुए भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इस भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। यहां भारी बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है। यात्रा कब से शुरू होगी, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। इस कारण मातारानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु बेताब हैं। कोरोना काल को छोड़ कभी यात्रा इतने दिन बंद नहीं रही।
___



