A2Z सभी खबर सभी जिले की

सत्यम सिरेमिक के सौजन्य से हरिद्वार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

सत्यम सिरेमिक के सौजन्य से हरिद्वार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

हरिद्वार, 29 मार्च 2026: सत्यम सिरेमिक के सहयोग से हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2026, बुधवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

स्वास्थ्य जांच शिविर में मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के डॉक्टर्स की टीम सहयोग प्रदान करेगी, जिससे रक्तदाता और उपस्थित लोग अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जांच करवा सकेंगे और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

सत्यम सिरेमिक और हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रक्तदान के महत्व को लोगों तक पहुँचाना है।

सभी स्वास्थ्य जागरूक नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस पुण्य कार्य में भाग लें और अपनी एक छोटी सी मदद से किसी की जीवन क़ी रक्षा में योगदान दें।

Back to top button
error: Content is protected !!