
झालावाड़, 15 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर झालावाड़ में गति दिवस 14 अप्रैल 2026 को भव्य समारोह आयोजित हुआ। खेल संकुल से विशाल वाहन रैली निकाली गई, जबकि पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, चयनित अभ्यर्थियों व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, समानता और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।



