A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के त्याग, समर्पण और दृढ़ संकल्प से ही आज भारत अखंड रूप में खड़ा है

महराजगंज।

रिपोर्ट : बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

महाराजगंज 24 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के त्याग, समर्पण और दृढ़ संकल्प से ही आज भारत अखंड रूप में खड़ा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सरदार पटेल जी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। जिला प्रभारी ने कहा कि सरदार पटेल जी की जयंती केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि एकता, अखंडता और सेवा की भावना को दोहराने का अवसर है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में एकता दौड़, संगोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर पटेल जी के योगदान को नमन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने लौह पुरुष पटेल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक भारत में जोड़कर सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का कार्य किया। उन्होंने बताया कि आगामी 31अक्टूबर से 6 दिसंबर तक पार्टी ने कई कार्यक्रमों की घोषणा की है जिसके तहत जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रन फॉर यूनिटी की दौड़ के साथ प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थानिक विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को सभी बूथों पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तिव पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 1 नवंबर से 7 नवंबर तक सभी स्कूलों और विद्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन चरित्र पर निबंध प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 7 नवंबर से प्रत्येक विधान सभा में पद यात्रा रन फॉर यूनिटी एक दिन या दो दिन के अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे। यात्रा के अंत में जनसभा तक सभी लोग मौजूद रहेंगे। रन फॉर यूनिटी के दौरान फूल वर्षा की भी व्यवस्था होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!